पीरो: पीरो में वोटिंग के दौरान वायरल हुई फोटो, व्यवस्था पर उठे सवाल
Piro, Bhojpur | May 13, 2026 मतदान प्रक्रिया के दौरान मोबाइल फोन, कैमरा यहां तक कि कलम ले जाने पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद वोटिंग का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार की शाम 6 बजे के करीब इस घटना के बाद पीरो में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।