सिमरिया: 5वीं व 8वीं के छात्र 10 मई तक अंक सूची में करवा सकते हैं सुधार, सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी
राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड पैटर्न पर हुई इस परीक्षा की अंकसूची भी जारी हो गई है। यदि किसी विद्यार्थी की अंकसूची में कोई त्रुटि है तो वह 10 मई तक सुधार करवा सकते हैं। साथ ही छःमाही परीक्षा व प्रोजेक्ट के विषयवार प्राप्तांकों की प्रविष्टि ना होने की स्थिति में भी सुधार करवा सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र से जारी