समस्तीपुर: जिला न्यायालय परिसर से एक विचाराधीन कैदी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार
समस्तीपुर जिला न्यायालय परिसर से एक विचाराधीन कैदी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामला पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक मामले से संबंधित है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार कैदी की तलाश में छापेमारी जारी है।