पटना ग्रामीण: श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बने चरवाहा, पाल समाज ने उन्हें भेंट की भेड़
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को पाल समाज के द्वारा पाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पाल महासम्मेलन में पहुंचे। वहीं पाल समाज ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपने समाज का प्रतीक भेड़ गिफ्ट किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चरवाहा के तौर पर भी नजर आए। l