पटना ग्रामीण: जीरो माइल के पास रो रही महिला की पुलिस ने की मदद, ऑटो में छूट गया था बैग
बाईपास गस्ती के दौरान जीरो माइल के पास एक रोती हुई महिला पुलिस को मिली। जब महिला से रोने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसका बैग ऑटो में छूट गया है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य ऑटो चालकों की मदद से उस ऑटो चालक की पहचान की जिस ऑटो में महिला का बैग छूट गया था। वहीं पुलिस ने तत्परता के साथ महिला का बैग बरामद कर महिला को सौंप दिया है।