पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव के पैर के पास बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर रखकर फोटो खिंचवाने पर उठे सवाल
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव के एक समर्थक ने लालू प्रसाद यादव के पैर के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर रखकर फोटो खिंचवाई थी, जिसे भाजपा के द्वारा शनिवार सुबह 9:07 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।