शिवपुरी नगर: गुरिच्छा में युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, परिजनों ने एसपी और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की
गुरिच्छा गांव के रहने वाले रामकिशन जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर को चार लोगों ने उसके बेटे पंकज जाटव की हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज मंगलवार की दोपहर साढ़े 11 बजे एसपी कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।