सिराथू: सिराथू में महीने भर चलने वाले मेले की तैयारी पूरी, मनोरंजन के साथ हाथों से बनी वस्तुओं का होगा संग्रह
सिराथू में रावण मैदान में एक महीने तक चलने वाले मेले की तैयारी रविवार को पूरी हो गई है।यहां मेला के आयोजक ने बताया कि सोमवार से मेला शुरू हो जाएगा।बताया कि यहाँ मनोरंजन के साथ साथ हैंडमेड वस्तुओं का समग्र होगा।बारिश से बचाव के लिए शेड तैयार किया गया है।आने वाले लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखा जाएगा।