सिराथू: सिराथू में डीएम और एसपी ने 55 लोगों की शिकायतें सुनीं, 8 का हल किया, 5 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
शनिवार सिराथू तहसील जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे, जहां पर आए हुए लोगों की कुल 55 शिकायतें सुन आठ का डिस्पोजल किया।डीएम ने बताया कि नया कार्यक्रम शुरू किया गया है।आने वाले जो मरीज किस्म के लोग होंगे उनका बीपी और सुगर चेक कर दवाई दी जाएगी।70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों को चेक कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।पांच लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया भी गया है।