सिराथू: घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के फरार अभियुक्त को पुलिस ने सकाढ़ा तिराहा से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा तिराहा से शनिवार दोपहर को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दरवेशपुर का रहने वाला ऋषभ अग्रहरि पर इलाके की एक महिला ने 18 जून को थाने में जाकर तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया था।पुलिस ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म और धमकी मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।गिरफ्तारी के बाद थाने लाकर लिखापढ़ी कर चालान किया गया है।