सिराथू: रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को कोखराज थाना क्षेत्र में जायसवाल ढाबा के पास कंटेनर ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बाइक सवार युवक को तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने हाइवे पर जायसवाल ढाबा के पास टक्कर मार दिया, युवक की मौके पर ही मौत हो गई।कोखराज गाँव का 22 वर्षीय कुलदीप पटेल कहीं जा रहा था।कंटेनर का पीछा कर फतेहपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ लिया है।घटना की सूचना परिजनों को दी गई।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।