सिराथू: सिराथू में जिलाधिकारी ने बताया- आकाशीय बिजली से मरने वाले चार लोगों के परिजनों को दिया जाएगा 4-4 लाख रुपये
शनिवार को जिला अधिकारी मधुसूदन समाधान दिवस के मौके पर सिराथू तहसील पहुंचे थे।जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बताया है कि दो दिन पहले मंझनपुर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत हुई थी।इन लोगों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।बताया कि उनके परिजनों को मुवायजे के रूप में चार-चार लाख रुपए सहायता राशि दैवीय आपदा में दी जाएगी।