सिराथू: गनपा में घरों के आगे लगी नल की टोटियां हफ्ते मे एक बार आता है जल, जेई ने कहा चल रहा काम जल्द दूर होगी समस्या <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
कड़ा ब्लॉक के गनपा गाँव में जलजीवन मिशन के तहत घरों के द्वार पर नल की टोटियां लगा दी गई है।शनिवार को लोगों ने बताया कि हफ्ता एक बार पानी आता है।ग्रामीणों का कहना है नल शोपीस है।गाँव के प्रधान शिवकांत का कहना है कि जल निगम के लोग जाने।जल निगम जेई नीरज सिंह ने टेलीफोनिक बात में बताया कि अभी कुछ जगहों पर काम चल रहा है।जल्द ही यह समस्या लोगों की दूर हो जाएगी।