इगलास: इगलास की दुकान में तोड़-फोड़ कर 70,000 रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज
Iglas, Aligarh | Oct 15, 2026 इगलास। कोर्ट के आदेश से एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ दुकान में तोड़-फोड़ करने तथा सत्तर हजार रुपए निकाल कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवकुमार निवासी भरतपुर का कहना है कि वह जनरल इंश्योरेंस का काम करता है, शिवदान नगर में उसने ऑफिस बना रखा है। ऑफिस में तनु निवासी बनिया पाड़ा को सात हजार रुपए प्रतिमाह पर रख रखा था।