कुरई: सिवनी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Kurai, Seoni | Jun 18, 2026 सिवनी में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को से शुरू हुई बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। मानसून की आमद से किसानों के चेहरों पर खुशी है, वहीं आम नागरिकों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।