कटकमदाग: कटकमदाग में रामनवमी पर निकली भव्य झंडा शोभायात्रा, रामभक्ति में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र
रामनवमी के पावन अवसर पर कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह राममय हो उठा। ग्रामीण इलाकों में भक्ति, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार की संध्या लगभग सात बजे मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती के बाद प्रखंड के विभिन्न गांवों से पारंपरिक झंडा शोभायात्राएं निकाली गईं।