कप्तानगंज: पटखौली के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ व्यक्ति का सिर कटा शव, थाना प्रभारी ने कहा- आगे की कार्रवाई की जा रही है
सोमवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर लगभग 11 बजे एक 50 वर्षीय अधेड़ की शव मिला। जिसका सर धड़ से अलग था। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।