हज़ारीबाग: अंबा प्रसाद डबल मर्डर पीड़ित परिवार से मिलीं, न्याय का दिलाया भरोसा
हजारीबाग: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सिंदूर डबल मर्डर कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। अंबा प्रसाद ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर