सूरजगढ़: खावा चंद्र टोला गांव से पुलिस ने एक एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
मेदनी चौकी पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से NBW वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12:05 बजे उसे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव के रहने वाले मिस्त्री महतो के पुत्र शिव शंकर महतो को गिरफ्तार किया है. मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 08/23 मामले में वारंट जारी है.