ढाका: ढाका के राजद विधायक की मौजूदगी में शादी समारोह में बच्चों के सामने हुई हर्ष फायरिंग, सियासी हलचल तेज
राजद विधायक समेत कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होती दिखाई दे रही है। मोतीहारी जिले से एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।