गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर 11 वारंटी और अन्य कांडों में 15 लोग गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे आर्म्स एक्ट,SCST एक्ट,NDPS एक्ट,अवैध खनन,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 26 को गिरफ्तार किया है।