सहदेई बुजुर्ग: देसरी पुलिस ने नयागांव पश्चिमी दुर्गा मंदिर के पास से हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
देसरी थाना की पुलिस ने सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी दुर्गा मंदिर के पास से देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान नयागांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र उज्जवल कुमार उर्फ मंडल बताया गया है।पुलिस ने रविवार की दोपहर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।