सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग थाना की पुलिस ने 36 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सहदेई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 36 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति सहदेई थाना क्षेत्र के मझाउली रघुनन्दन निवासी दिनेश चौधरी का पुत्र दीपू कुमार बताया गया।गिरफ्तार आरोपी को सहदेई थाना कांड सं0-364/24 दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।