सहदेई बुजुर्ग: बरियारपुर में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट की घटना मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सभी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।बता दे कि भूमि विवाद को लेकर दिनेश राय और इंद्रजीत राय के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमे 5 लोग घायल हुए थे।