सहदेई बुजुर्ग: पोहीयार बुजुर्ग पंचायत के काली मंदिर परिसर में 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के पोहीयार बुजुर्ग पंचायत के काली मंदिर परिसर में मुखिया सरस्वती कुमारी के अघ्यक्षता में रविवार की दोपहर आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिमा कुमारी ने लोगों की समस्या सुनी उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण का आश्वासन दिया ।