नवंबर तक सीधी को मिल सकती है रेल सुविधा, पैसेंजर ट्रेन भी होगी शुरू: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा
रेलवे को लेकर सांसद का बड़ा दावा, बोले— क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास कार्य
सीधी। सीधी जिले के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रेलवे परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी होती हैं, तो नवंबर माह तक सीधी में रेल सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि पैसेंजर ट्रेन चलाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।
सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि रेलवे परियोजना पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों को गति दी जा रही है। उनका कहना है कि सीधी सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार की प्राथमिकता लोगों को बेहतर सड़क, रेल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
रेलवे को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने भरोसा जताते हुए कहा कि जनता लंबे समय से जिस रेल सुविधा का इंतजार कर रही है, उसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवंबर तक रेल संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार, शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सांसद का यह बयान सामने आने के बाद क्षेत्र में रेलवे परियोजना को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी होकर रेल सेवा वास्तव में शुरू हो पाती है या नहीं।
▶️ सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रेलवे और विकास कार्यों को लेकर और क्या कहा, सुनिए पूरी बातचीत वायरल वीडियो में।
Dr Mohan Yadav Dr.Anoop Mishra Dr. Rajesh Mishra #सीधी