निचलौल: सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर अवैध 58 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ एक युवक को नगर चौकी के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह शराब बिहार ले जाने की फिराक में था गुरुवार को सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के सामने पीपल के पेड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया