निचलौल: ग्राम बढ़या के पास नहर पटरी पर बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या के पास नहर पटरी पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव कनौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है