सांगानेर: निकाय चुनाव के बीच जयपुर ग्रामीण की रेनवाल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, बरामद किए 48 पव्वे शराब
जयपुर में निकाय चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच जयपुर ग्रामीण पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रेनवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 48 पव्वे बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में रेनवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।