हसपुरा: हसपुरा शहर के कनाप रोड स्थित होटल में हुई चोरी, दहशत में होटल व्यवसायी, चोरों ने नगद सहित हजारों का सामान उड़ाया
हसपुरा शहर के कनाप रोड मोहल्ला में बीती रात होटल में चोरी का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी होटल मालिक अनिल प्रसाद को तब हुई जब रविवार की सुबह होटल दुकान खोलने आए। होटल का दरवाजा में लगे ताला खोला तो देखा की इधर उधर सामान बिखरा पड़ा और मिठाई सहित नगद गायब है।