मुस्लिम धर्म अपनाने से इनकार करने पर युवती का अपहरण
Sadar, Varanasi | Nov 18, 2024 वाराणसी से एक हैरतअंगेज घटना सामने आ रही है। एक युवती को पड़ोस के युवक ने बीते 14 नवंबर को अपहरण कर लिया। अगवा युवती की मां चार दिनों से सारनाथ थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सारनाथ पुलिस इस मामले में आनाकानी करते हुए अपहृत युवती की मां पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव डाल रही है।