अशोक नगर: बमुरिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 21 वर्षीय युवक हुआ घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के बमुरिया गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार जिले के डोंगर निवासी पोसपाल पुत्र नत्थू आदिवासी उम्र 21 वर्ष गुरुवार को रात 9:00 बजे अपने गांव से छीरखेड़ा गांव जा रहा था इसी दौरान बमुरिया गांव के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया।