गोवर्धन: पलसो में बंजर भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद, ठेकेदार और ग्रामीण पक्ष पहुंचे एसडीएम कार्यालय
गोवर्धन के गांव पलसो में कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पलसो के ग्रामीण निर्माण रुकवाने की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो दूसरा पक्ष भी ठेकेदार डिरावली के ग्रामीणों के साथ पहुंच गया। ठेकेदार पक्ष से राम कटोर पांडेय ने ग्रामीणों को भू माफिया शब्दों से सबोधित करते हुए जमीनों पर कब्जे के आरोप लगाए