2600 साल पुराना इतिहास मिट्टी में दफन, सरकार की अनदेखी से भदरिया की विरासत बदहाल
भदरिया स्थित 2600 वर्ष पुराने पुरातात्विक स्थल के विकास को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों की नजर सबसे पहले यहां मिले प्राचीन अवशेषों पर पड़ी थी, जिसके बाद यह स्थल चर्चा में आया। ऐतिहासिक महत्व के बावजूद आज भी संरक्षण और पर्यटन विकास के अभाव में यह धरोहर उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द उत्खनन एवं विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है।
#भदरिया #पुरातात्विक_स्थल #अमरपुर #बांका #बिहार #इतिहास #विरासत #पर्यटन
Amarpur, Banka | Jun 18, 2026