दनियावां: शासन गांव में पईन में डूबने से तीन बच्चों की मौत
Daniawan, Patna | Oct 23, 2025 गुरुवार को दोपहर बाद शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव में तीन बच्चे की पईन में डुब जाने से मौत हो गयी। हालांकि गांव के लोग तीनों बच्चे को दनियावां सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सक ने तीनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से जंहा गांव में सन्नाटा पसर गया वहीं तीनों बच्चों के घर कोहराम मच गया। शाहजहांपुर गांव के उत्तर पश्चिम मसनदपुर में घटना घाटी।