बिलासपुर: थाना खजुरिया क्षेत्र से स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
थाना खजुरिया पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना खजुरिया पुलिस द्वारा मंगलवार को दोपहर एक बजे धावनी बुजुर्ग के पास चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में एक आरोपी को पकड़ा गय