सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने गुमशुदा बालिका को दिल्ली गाजियाबाद से किया दस्तयाब, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में गठित टीम द्वारा आज गुमशुदा बालिका को दिल्ली गाजियाबाद से दस्तयात कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।