सिंगरौली: पीएम श्री वायु सेवा का सिंगरौलिया हवाई पट्टी से राज्य मंत्री राधा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
आज भोपाल एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम श्री वायु सेवा का शुभारंभ किया है। जिसमें प्रदेश के आठ जिलों से यह सेवा प्रारंभ की गई है। इसी के तहत सिंगरौली जिले में भी सिंगरौलिया हवाई पट्टी से राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एयरक्राफ्ट को रीवा के लिए रवाना किया।