गायघाट: बरुआरी में सहयोग शिविर आयोजित, 760 में से 739 मामलों का मौके पर ही निपटारा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बरुआरी पंचायत भवन परिसर में मंगलवार शाम चार बजे तक को “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक कोमल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 760 मामले प्राप्त हुए।