सांगानेर: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरलीपुरा थाने का लोगों ने किया घेराव
राजधानी के मुरलीपुरा पुलिस स्टेशन का रविवार को स्थानीय लोगों ने घेराव किया। हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मुरलीपुरा थाने पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुरुष के खिलाफ नारेबाजी भी की।