सांगानेर: खाद्य विभाग की टीम ने गलता गेट इलाके के गोवर्धनपुरी में पनीर के थोक विक्रेता पर की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
गोवर्धन पुरी गलता थाना के अधीन पनीर के थोक विक्रेता अभिषेक के गोदाम पर छापामार कार्यवाही करते हुए गाड़ी में 200 किलो को नष्ट किया गया. इसके साथ ही सैम्पल भी लिए गए. इस कार्यवाही में पुलिस कमिश्नर जयपुर बीजू जॉर्ज जोसेफ का विशेष सहयोग रहा. अतिरिक्त आयुक्त फूड सेफ्टी, पंकज ओझा की ओर से रात में भी मदद मांगने पर उन्होंने तत्काल गलता गेट थाना इंचार्ज को भेजा।