सांगानेर: नाई की थड़ी पर युवक की चाकू मारकर हत्या, जयसिंहपुरा खोर एसआई सतीश ने दी जानकारी
जयसिंहपुरा खोर इलाके स्थित नाई की थड़ी इलाके में एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।यह हत्या महज वाट्स एप ग्रुप की वजह से होने की बात सामने आ रही हे। जानकारी के अनुसार इलाके के रहने वाले सलमान को उसके मौसेरी भाइयों ने पड़कर चाकू मारा जिसमे युवक सलमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वही एक अन्य युवक इस मामले में गंभीर घायल भी हुआ है।