सांगानेर: शिक्षासंकुल में आयुक्तएवं राज्य परियोजनानिदेशक अविचलचतुर्वेदी के अध्यक्षता में पीएमश्री विद्यालयों की कार्यशाला का आयोजन
आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने शनिवार को शिक्षा संकुल में कहा कि प्रत्येक जिले में स्थित डाइट का एकेडमिक स्टाफ पीएम श्री विद्यालयों को संबलन प्रदान करें। इसके लिए डाइट में कार्यरत व्याख्याता एवं वरिष्ठ व्याख्याता को पीएम श्री विद्यालयों की जिम्मेदारी दी जाएगी। पीएम श्री विद्यालयों के संबंध में हुई कार्यशाला के दौरान उन्होंने यह बात कही।