सांगानेर: विद्याधर नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के साथ की चेन स्नेचिंग
जयपुर. राजधानी जयपुर में एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।