सांगानेर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जन्मदिन पर पहुंचे गोविंद देव जी मंदिर, रीट परीक्षा को लेकर बोले मंत्री दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को अपने जन्मदिन आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंचें। यहां पर दर्शन के बाद मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान रीट परीक्षा अब होगी या नहीं, इस सवाल के जवाब पर कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि रीट बंद हो रही है। बल्कि यह कहा है कि युवाओं का अधिक से अधिक समय कैसे बच सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है।