बिश्रामपुर: अंचल कार्यालय के सभागार में चौकीदारों के साथ सीओ ने की बैठक, अवैध खनन और कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
विश्रामपुर सीओ राकेश कुमार तिवारी ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय के सभागार में क्षेत्र के चौकीदारों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक में अवैध खनन,विधि व्यवस्था,भूमि विवाद जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन रोकना व कानून व्यवस्था को मजबूत करना था।