बिश्रामपुर: पारिवारिक विवाद के चलते कधवन के केवल टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
रेहला थाने क्षेत्र के कधवन केवाल टोला पर एक 50 वर्षीय महिला का शव उसके अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गुरुवार की शाम पांच बजे जानकारी देते हुये बताया कि कधवन के केवाल टोले पर शंकर भुइयां की पत्नी लालती देवी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।