बिश्रामपुर: कार्यपालक पदाधिकारी ने विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी ड्राई जोन का लिया जायजा, टास्कफोर्स को दिए कई निर्देश
कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डेत ने बुधवार की दोपहर एक बजे विश्रामपुर नगर परिषद के सभी ड्राई जोन क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान श्री खण्डेत रेहला,विशुनपुर,रक्साहा,भलुही,कविलासी,डिहरिया, झगरूआ,बरवाडीह,उरसूला सहित कई गांवों में गये। पानी के वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों से जलस्रोतों के बारे में जानकारी ली। कई चापानलों को उन्होंने खुद चलाकर देखा।