जमुई: जिला जज व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित
Jamui, Jamui | Mar 8, 2026 रविवार की शाम 4:00 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के अतिरिक्त अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित थे।