शाहगंज: शाहगंज में खड़े चावल लदे ट्रक में लगी आग, केबिन समेत आगे का हिस्सा जल गया
अयोध्या मार्ग पर शाहगंज के ताखा गांव के जोगीबांध स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास खड़े चावल लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आई है। देखते ही देखते ट्रक का केबिन और आगे का आधे से अधिक हिस्सा जल गया। ट्रक चालक नौशाद निवासी सोमली, कप्तानगंज, कुशीनगर ने बताया कि ट्रक चालू करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। ट्रक माल